आदित्याज होटल का इंटरनेशनल विन्धम ग्रुप के साथ हुआ करार, अब मिलेगी फाइव स्टार जैसी सुविधा

शहर में अपनी पहचान बनाने के बाद आदित्याज होटल्स लिमिटेड ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय फाइव स्टार होटल विन्धम ग्रुप के साथ अपना नया अध्याय प्रारंभ...

शहर में अपनी पहचान बनाने के बाद आदित्याज होटल्स लिमिटेड ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय फाइव स्टार होटल विन्धम ग्रुप के साथ अपना नया अध्याय प्रारंभ करने जा रहा है। जिसके लिए विन्धम ग्रुप से अनुबंध कर लिया गया है। आदित्याज ग्रुम के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीपेंद्र कुमार टमोटिया जी ने बताया कि आदित्याज होटल विगत एक दशकों से होटल्स की दुनिया में ग्वालियर अंचल में अपनी पहचान बनाने के बाद अब एक नई ऊंचाइयों को स्थापित करने जा रहा है।

विश्व के 95 देशों में विन्धम ग्रुप के 10,500 होटल्स है। विन्धम ग्रुप विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। जो विश्व की जानी-मानी होटल्स की दुनिया में अपना प्रसिद्ध इंटरनेशनल ब्रांड विन्द्यम गार्डन अब मध्य प्रदेश में भी अपने आप को स्थापित करने जा रहा है। होटल विन्धम गार्डन का मध्य प्रदेश में यह पहलाअनुबंध है। विन्धम ग्रुप के साथ अंतरराष्ट्रीय सुचित्ता देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को दी जाएगी। यह ग्वालियर शहर एवं हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। विन्धम ग्रुप का आदित्याज होटल ग्रुप का अनुबंध फाइनल हो चुका है।

विन्धम ग्रुप के डायरेक्टर फ्रेंचाइजी ऑपरेशन यूरोप एवं एशिया अनिमेष कुमार ने बताया कि ग्वालियर अंचल में केंद्र एंव प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है ग्वालियर क्षेत्र एतिहासिक पुरातत्व की धरोहरों से भरा हुआ है उसके लिए होटल के क्षेत्र में फाइव स्टार की सुविधा विदेशी पर्यटकों के लिए अति आवश्यक है जो विन्धम गार्डन होटल पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान विन्धम ग्रुप के डायरेक्टर डेवलपमेंट सीरत माथुर, डेवलपमेंट मैनेजर निखिल शशि धरण, आदित्याज होटल के डायरेक्टर आदित्य टमोटिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button