Agra : बुलंद दरवाजा परिसर की शाही मस्जिद में गिरे पत्थर से टला बड़ा हादसा, बाल बाल बचे शाही इमाम

जब बुलंद दरवाजा परिसर में यह हादसा हुआ तब शाही मस्जिद में भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों ने अपनी सुरक्षा की लिहाज से मस्जिद परिसर को अफरा-तफरी भरे माहौल में खाली कर दिया।

आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी की शाही मस्जिद में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर में स्थित शाही मस्जिद में तब भगदड़ मच गई जब अचानक से एक बड़ा पत्थर गिरा। हादसे के दौरान शाही मस्जिद में नमाज चल रही थी। तभी अचानक शाही मस्जिद में एक बड़ा पत्थर गिरा और अफरा तफरी का माहौल मच गया।

जब बुलंद दरवाजा परिसर में यह हादसा हुआ तब शाही मस्जिद में भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों ने अपनी सुरक्षा की लिहाज से मस्जिद परिसर को अफरा-तफरी भरे माहौल में खाली कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक शाही मस्जिद के इमाम गिरते पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

बहरहाल, इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियो को इस हादसे की जानकारी दी। बता दें की फतेहपुर सिकरी का बुलंद दरवाजा एक ऐतिहासिक धरोहर हैं। मुगल बादशाह अकबर ने गुजरात पर अपनी जीत का जश्न के रूप में इसका निर्माण करवाया था। मुगल वास्तुकला का शानदार नमूना बुलंद दरवाजा दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है।

Related Articles

Back to top button