कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बड़ा हमला- किसानों के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रहे अखिलेश, सत्ता में थे तो कुछ नहीं किया था

उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि यंत्रों और अन्न बीज वितरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि बाजरा, मक्का, ज्वार की फसलों के लिए मिनी किट दी जाएगी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि यंत्रों और अन्न बीज वितरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि बाजरा, मक्का, ज्वार की फसलों के लिए मिनी किट दी जाएगी। इस दौरान सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा किसान मुद्दे पर अखिलेश यादव घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जब ये सत्ता में थे तो इन्होंने कुछ नहीं किया था।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कृषि यंत्रों और अन्न बीज वितरण के लिए कृषि विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर चलाया जा रहे विशेष अभियान जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया की किसान बाजरा, मक्का, ज्वार की फसलें बोकर लाभ ले सकते है इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से मिनी किट दी जाएगी। सूर्य प्रताप शाही ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला है। उन्होने कहा सपा के समय गुंडों-अपराधियों की सरकार थी। अखिलेश किसान मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, जब ये सत्ता में थे तो इन्होंने कुछ नहीं किया था।

वहीं उन्होंने कहा की आपदा में जो प्रावधान है उसमें किसानों की मदद की जा रही है, प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत भी समीक्षा की गई है साथ साथ प्रभावित जिलों का सर्वे कराकर भरपाई के निर्देश भी दिये गये है। जिला स्तरीय कृषि अफसरों को निर्देशित किया गया है 500 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में दी जा रही है. पीड़ित परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद दी जा रही है। कृषि यंत्रों को अनुदान दिया जा रहा,25 मार्च से पहले किसान कृषि यंत्र खरीद ले,31 मार्च तक अनुदान का पैसा उनके खाते में जाएगा।

surya

Related Articles

Back to top button