अखिलेश ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा पर किया हमला, बोले- ये लोग संविधान को भी बदल देंगे

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का चुनाव है। भाजपा लोगों को तोड़ना चाहती है और समाजवादी लोग सबको जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को निशाने ओर लेते कहा कि दिल्ली में नया संसद भवन बन रहा है, हो सकता है भाजपा संविधान को ही बदल दे क्योंकि ये लोग संविधान को मानने वाले नहीं है और संविधान से उनका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अलीगढ़ में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से गठबंधन हुआ है तब से भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। ये गठबंधन किसानों की खुशहाली लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि जनता का भारी समर्थन हमें मिल रहा है। पहले चरण के माहौल से लगता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। अखिलेश ने लोगों से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है इसलिए आप लोग गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का चुनाव है। भाजपा लोगों को तोड़ना चाहती है और समाजवादी लोग सबको जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को निशाने ओर लेते कहा कि दिल्ली में नया संसद भवन बन रहा है, हो सकता है भाजपा संविधान को ही बदल दे क्योंकि ये लोग संविधान को मानने वाले नहीं है और संविधान से उनका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है।

अखिलेश ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और हम इसका जवाब नौकरियों से देंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, अलीगढ़ में एक्सपोर्ट का काम होता है। इसलिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम इसको बढ़ावा देंगे। साथ ही अलीगढ़ को विश्व मानचित्र पर लाने का काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि BJP के पास बुनियादी सवालों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को लेकर किये गए वायदों को भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था लेकिन भाजपा ने अपना वादा नहीं निभाया। गन्ना किसान आज परेशान है और उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर 15 दिनों के अंदर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV