समर्थकों को रोता देख भावुक हुए अखिलेश, बोले नेता जी के लिए करें प्रार्थना

मेदांता अस्पताल में अखिलेश यादव को देखते ही समर्थक रोने लगे, समर्थकों को रोता देख अखिलेश यादव भी भावुक हो गए। अखिलेश यादव ने रोते देख समर्थकों से कहा- प्रार्थना कीजिये।

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। नेता जी लगातार पांचवें दिन वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव को देखने आज फिर से एक बार अखिलेश यादव मेदांता पहुँचे। मेदांता अस्पताल में अखिलेश यादव को देखते ही समर्थक रोने लगे, समर्थकों को रोता देख अखिलेश यादव भी भावुक हो गए। अखिलेश यादव ने रोते देख समर्थकों से कहा- प्रार्थना कीजिये।

नेता जी दिल्ली मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। नेता जी लगातार पांचवें दिन वेंटिलेटर पर हैं। आईसीयू में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव की ख़राब सेहत को लेकर सभी लोग चिंतित है। सेहत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम नेताजी के इलाज कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं।

मेदांता में अखिलेश यादव को देखते ही समर्थक रोने लगें। समर्थकों को रोता देख अखिलेश यादव भी भावुक हो गए। अखिलेश ने समर्थको को रोता देख कहा ‘प्रार्थना कीजिए’। नेता जी के स्वास्थ को लेकर सभी लोग चिंतित हैं। डॉक्टरों की टीम नेता जी के स्वास्थ पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। नेता जी के समर्थकों में भी नेता जी के प्रति अपार प्रेम दिख रहा है। अस्पताल में किसी के जाने आने की इजाजत न होने के बाद भी बड़ी संख्या में समर्थक नेता जी को देखने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button