
लखनऊ; 2024 के आम चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी भी इसी क्रम में बड़ी तैयारियों में लगी है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करेंगे. इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है. अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर रह हैं. प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय संतुलन साधने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 27, 2023
➡️सपा की प्रदेश टीम की जल्द होगी घोषणा
➡️2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा
➡️अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने बैठक की
➡️प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बैठक में मौजूद रहे
➡️बैठक में प्रदेश टीम के नामों को लेकर हुआ मंथन
➡️शिवपाल यादव के समर्थकों में भी जगी उम्मीदें… pic.twitter.com/1NDwpay4Mw
प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में अखिलेश यादव के अलावा सपा महासचिव शिवपाल सिंह, यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अहम भूमिका मानी जा रही है. कई वर्षों तक सपा से बाहर रहे शिवपाल सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिली है. आगामी लोक सभा चुनाव में सपा को इसका फायदा भी मिल सकता है.
लेकिन, निकाय चुनाव में हुए टिकट वितरण में शिवपाल समर्थकों को पार्टी ने कुछ खास तबज्जो नहीं दी थी, जिसके चलते कई शिवपाल समर्थक बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब प्रदेश कार्यकारिणी में शिवपाल समर्थक नेताओं को स्थान मिलता है या नहीं इस पर संशय बरकरार है.









