
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के भोगांव में नेताजी को याद करते हुए जनसभा को सम्बोधित किया। डिंपल के लिए वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने भोगांव की जनता से कहा की ये क्षेत्र इस बार इतिहास रचने जा रहा हैं। समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव में भारी मतों से जीतने जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी की धरती बहुत ऐतिहासिक है। नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया हैं। नेताजी हमेशा गांव,गरीब और मजदूर के साथ रहे हैं। नेताजी ने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया था। उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में रक्षा मंत्री रहते हुए कई बड़े काम किये हैं।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार की नीतियों से किसान,छोटा व्यापारी बहुत परेशान है। नेता जी ने किसानों के हिट में कई बड़े फैसले लिए थे। साथ ही नेता जी ने शहीदों को भी सम्मान दिलाने का काम किया था।
मैनपुरी में जनसभा से पहले अखिलेश यादव ने इटावा के जसवंतनगर सीट पर भी जनसभा की थी । इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी आप सभी के घर आते रहते थे, शिवपाल चाचा भी आपके घर आते हैं, यहां के लोग घर,परिवार के लोग हैं , नेताजी हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उन्होने नेता जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सबसे पहले किसानों का कर्ज नेताजी ने माफ किया था।