अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को लिखा खत, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कही ये बड़ी बात…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी। अखिलेश यादव ने कहा प्रेम,अहिंसा और सौहार्द यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी। अखिलेश यादव ने कहा प्रेम,अहिंसा और सौहार्द यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को राहुल गांधी को लिखा पत्र ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया है। मुहिम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है। प्रेम,अहिंसा,करुणा,सहयोग,सौहार्द सकारात्मक तत्व हैं। यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं। आशा है यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button