अखिलेश का मॉस्टर प्लान तैयार, सपा बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, इन राज्यों में फूकेंगे बिगुल !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई छवि बनाने में जुट गए है। इंडिया गठबंधन में अपनी धाक बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव नई रणनीति बना रहे है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई छवि बनाने में जुट गए है। इंडिया गठबंधन में अपनी धाक बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव नई रणनीति बना रहे है। विभिन्न प्रदेशों में भी चुनाव लड़कर पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में तैयार करने की कवायद में जुट गए है। जिसको लेकर अखिलेश यादव बुधवार यानि आज मध्य प्रदेश चुनावी बिगुल फूंकने पहुंच रहे।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी और लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी दखल देने की तैयारी में है अखिलेश यादव। इंडिया गठबंधन बनने के बाद अखिलेश यादव पार्टी के विस्तार को लेकर गंभीर है।

बता दें कि अखिलेश यादव आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करके मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। एमपी की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता सपा के राज्य नेतृत्व के साथ कई बैठकें करेंगे और सिरमौर में एक सार्वजनिक रैली करेंगे, जहां पार्टी ने पूर्व भाजपा विधायक लक्ष्मण तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button