अलीगढ़: अखिलेश यादव के रोड शो में दिखा बुल्डोजर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सपा नेता और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो में बुल्डोजर के प्रयोग पर अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ पुलिस ने महानगर अध्य्क्ष अब्दुल हमीद घोसी सहित ड्राइवर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया है।

अलीगढ़. सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो में बुल्डोजर के प्रयोग पर अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ पुलिस ने महानगर अध्य्क्ष अब्दुल हमीद घोसी सहित ड्राइवर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें, कल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह खान और नगर पालिका व पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे।

दरअसल, एक दिन पहले कल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह खान और नगर पालिका व पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे। वहीं इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बुलडोज़र पर बैठ कर फूल बरसा का कार्यक्रम रखा था। जिसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। बुलडोजर व उसके पंजे में दर्जनों सपा नेता बैठकर रोड शो में शामिल हुए।

इस बुलडोजर को लेकर पुलिस ने एक मुदकमा दर्ज किया है। अंदेशा जताया है कि जिसके चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं जब मामला मीडिया के जरिए सुर्खियों मे आया तो प्रशासन हरकत में आया। और थाना सिविल लाइन में पुलिस ने रोड शो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वहीं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अशोक कुमार ने बताया की कल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर में एक रोड शो का आयोजन किया गया था। जिसमे देखा गया की एक जेसीबी ड्राइवर द्वारा लोगों को खतरनाक तरीके से ऊपर उठाया गया था। जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता था। तथा आचार संहिता का भी उलंघन हुआ। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। तथा विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button