
अलीगढ़ पुलिस स्टेशन के भुजपुरा चौकी के अंतर्गत शनिवार रात एक दीवार गिरने की खबर सामने आई है। इस दीवार के नीचे 5 बच्चे दब गये। बताया जा रहा है कि उसमें से एक बच्चे की मौत हो गई और अन्य चार बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
भुजपुरा चौकी की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 8:30 बजे एक दीवार गिरने की घटना घटित हुई है। जिसमें दीवार के नीचे दबने ने पांच बच्चे घायल हो गए।
सिटी मजिस्ट्रेट स्टेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक बच्चे को मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया। दूसरे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। एक लड़की गंभीर है और उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अधिकारी अभी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।









