दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला आया सामने , कुल केसों की संख्या चिंताजनक

कोरोना के बाद मंकीपॉक्स अब धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली में सामने आए मंकीपॉक्स के एक और मामले से देश में मंकीपॉक्स के कुल केसों की संख्या 12 पहुंच गई है।

कोरोना के बाद मंकीपॉक्स अब धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली में सामने आए मंकीपॉक्स के एक और मामले से देश में मंकीपॉक्स के कुल केसों की संख्या 12 पहुंच गई है। दिल्ली में यह मंकीपॉक्स का 7वां मामला सामने आया है, जिसको लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में 24 वर्षीय नाइजीरियन महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। पीड़ित महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंकीपॉक्स संक्रमित महिला की हालत अब स्थिर है। संक्रमित महिला चार महीने पहले ही साउथ अफ्रीका से लौटी थी।

साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद महिला दिल्ली में शारदा विहार में रह रही थी। महिला को बुखार, गले में तकलीफ और दर्द, लाल दाने होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में मंकीपॉक्स के 5 मरीजो को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है 2 मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button