फ्लाइट में पेशाब करने का एक और मामला आया सामने, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार !

अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से भारत की नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में नशे की हालत में यात्रा वाले एक यात्री ने अपने ही दोस्त पर पेशाब कर दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर फ्लाइट के लैंड होने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जा रहा हैं कि यह घटना AA292 अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से सामने आई है।

फ्लाइट ने 3 मार्च शुक्रवार को रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भर यात्रा की शुरुआत की। 4 मार्च शनिवार को 14 घंटे 26 मिनट की यात्रा के बाद फ्लाइट रात 10:12 बजे दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट ने नशे की हालत में एक युवक ने अपने सह यात्री के ऊपर पेशाब कर दी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

आरोपी व्यक्ति अमेरिका की यूनिवर्सिटी का छात्र हैं। जिसने नशे की हालत में सोते समय पेशाब कर दिया, उसने पेशाब जानबूझ कर नहीं की, इस बात की पुष्टि उस व्यक्ति ने स्वयं की साथ ही साथ अपने इस व्यवहार के लिए माफ़ी भी मांगी हैं।

आरोपी कथित तौर पर अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था. उसका कहना है कि उसने ऐसा जानकर नहीं किया। पेशाब नींद में निकल गया औरजो एक साथी यात्री पर गिर गया। उस साथी यात्री ने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी। हालाँकि आरोपी सख्स ने इस बात पर माफ़ी भी मांगी हैं। क्योंकि उस पर कार्रवाई होने से उसका करियर भी बिगड़ सकता हैं।

Related Articles

Back to top button