अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, दुकानदार ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

अलीगढ़ : मंगलवार को बारहद्वारी इलाके में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने नगर निगम की टीम पर भी पेट्रोल डालने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और हालात को काबू में किया।

कर्मचारियों के बीच हाथापाई और मारपीट में बदल गई

बता दे कि नगर निगम की टीम मंगलवार को बारहद्वारी इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। लेकिन इसी बीच कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

इस बीच एक दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव करके उसे रोक लिया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों पर भी पेट्रोल डालने की कोशिश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि नगर निगम और दुकानदारों के बीच अपनी-अपनी दुकानों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

काफी देर तक तनाव का माहौल रहा

वही मामला कोर्ट में पेंडिंग है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति सामान्य कर दी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button