Apple iPad 2027: iPad Air, iPad Pro और iPad 12 होंगे लॉन्च, OLED डिस्प्ले से लेकर M6 चिप तक मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

Apple अपने iPad लाइनअप को नए फीचर्स और दमदार हार्डवेयर के साथ अपडेट करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2027 की पहली छमाही में तीन नए टैबलेट लॉन्च कर सकती है। इनमें अगली जनरेशन का iPad Air, iPad Pro और एंट्री-लेवल iPad 12 शामिल होंगे। नए मॉडल्स में OLED डिस्प्ले, बेहतर कूलिंग सिस्टम और तेज प्रोसेसर जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

GSM Arena की रिपोर्ट के अनुसार, अगली जनरेशन के iPad Air में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इससे पहली बार iPad Air सीरीज में OLED टेक्नोलॉजी आ सकती है। इसके अलावा, इस टैबलेट में Apple का M5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं, नए iPad Pro में Vapour Chamber Cooling System मिल सकता है। यह तकनीक ज्यादा गर्मी को प्रभावी तरीके से बाहर निकालने और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करेगी। इसके साथ ही डिवाइस में M6 चिपसेट दिए जाने की भी उम्मीद है।

एंट्री-लेवल iPad 12 में भी कई अहम अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे Apple Intelligence का सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इसमें N1 चिप और Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी मिल सकती है। सेल्युलर मॉडल में C1X मॉडेम दिए जाने की भी चर्चा है।

हालांकि, Apple ने इन तीनों टैबलेट की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल इनकी लॉन्चिंग 2027 की पहली छमाही में संभावित मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button