यमुना घाटों पर छठ महापर्व मनाने की मिली मंजूरी, सीएम ने साफ घाट और पानी सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ महापर्व मनाने की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी दे दी है।

डेस्क: दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ महापर्व मनाने की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से श्रद्धालुओं के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के सबसे पुराने छठ पूजा घाट आईटीओ ने पीडब्ल्यूडी और दिल्ली छठ पूजा समिति के तहत आगामी छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।

लोग त्योहार के दौरान सूर्य भगवान की पूजा करते हैं, जो इस साल 28-31 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा। तैयारी के बारे में बात करते हुए दिल्ली छठ पूजा समिति के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा इस साल त्योहार में और अधिक भीड़ की उम्मीद है क्योंकि लोग कोविड -19 महामारी के कारण 2 साल के प्रतिबंध के बाद छठ मनाएंगे। हमने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस, नागरिक सुरक्षा और हमारी दिल्ली छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता हर समय उपलब्ध रहेंगे और भीड़ की निगरानी के लिए हर जगह सीसीटीवी भी लगाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाले यूपी और बिहार के लाखों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम केजरीवाल ने छठ पूजा के उत्सव की अनुमति देने के मेरे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यमुना नदी के किनारे अलग-अलग घाट तैयार हैं सरकार करीब 1100 घाटों पर श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button