APSEZ Q1 FY27 परिणाम: समेकित राजस्व 19% बढ़कर ₹10,821 करोड़ हुआ, इंटरनेशनल पोर्ट्स का EBITDA 256% उछला

भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के अपने वित्तीय और परिचालन परिणाम घोषित कर दिए हैं।

भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के अपने वित्तीय और परिचालन परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने अपने मजबूत वैश्विक और घरेलू कामकाज के दम पर विभिन्न सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Q1 FY27 के मुख्य वित्तीय आंकड़े:

सेगमेंट-वाइज प्रदर्शन और वैश्विक विस्तार APSEZ के इंटरनेशनल और मरीन डिविजन में इस तिमाही के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंटरनेशनल पोर्ट्स का राजस्व 80% YoY बढ़कर ₹1,747 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 256% की छलांग लगाकर ₹730 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मुख्य श्रेय ऑस्ट्रेलिया (NQXT) और कोलंबो में हुए बेहतरीन प्रदर्शन को जाता है। वहीं, मरीन सेगमेंट का राजस्व 67% बढ़कर ₹901 करोड़ रहा, जिसे जहाजों की संख्या में बढ़ोतरी (135 जहाज) और यूरोपीय सबसी विस्तार से बल मिला।

घरेलू बंदरगाह (Domestic Ports) कंपनी की कमाई का मुख्य आधार बने रहे, जिनका राजस्व 12% बढ़कर ₹6,964 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 74% का बेहतरीन स्तर बनाए रखा। घरेलू कार्गो वॉल्यूम 115.3 MMT रहा, और कुल क्षमता बढ़कर 653 MMT हो गई है, क्योंकि कंपनी दिसंबर 2030 तक 1,000 MMT के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और रेटिंग

कंपनी का नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात 1.9x है और कैश बैलेंस ₹12,428 करोड़ है। इस अवधि के दौरान, S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने APSEZ की लॉन्ग क्रेडिट रेटिंग को “BBB-” से सुधारकर “BBB” (स्टेबल आउटलुक) कर दिया है। इसके अलावा, केयर रेटिंग्स और ICRA लिमिटेड ने घरेलू स्तर पर उच्चतम “AAA” रेटिंग को फिर से पुष्ट किया है।

Related Articles

Back to top button