राहुल गांधी पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की अशोभनीय टिप्पणी, राजनितिक गरिमा को किया तार-तार…

दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा उत्तराखंड में एक जनसभा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाली कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि "जब पाकिस्तान पर हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो यही कांग्रेस के लोग उत्तराखंड के दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। क्या भाजपा ने उन्हें कभी यह साबित करने के लिए कहा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?"

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को उत्तराखंड में एक जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ”अशोभनीय” टिप्पणी कर दी। भाषा की मर्यादा और राजनितिक गरिमा को निम्न स्तर तक गिराते हुए भाजपा शासित असम के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा ने उन्हें कभी यह साबित करने के लिए कहा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?

दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा जनसभा में संबोधन के दौरान सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने स्ट्राइक का सबूत मांगने वाली कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जब पाकिस्तान पर हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो यही कांग्रेस के लोग उत्तराखंड के दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। क्या भाजपा ने उन्हें कभी यह साबित करने के लिए कहा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?”

असम मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बवाल मचना तय था। सीएम हिमंत के बयान के बाद कई कांग्रेसी संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और असम के मुख्यमंत्री से अपने शब्द वापस लेने और माफी मांगने की मांग की। जानकारी के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई ‘अशोभनीय’ टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI आज पूरे देश भर में प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV