पठान फिल्म विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का बयान, कौन हैं शाहरुख खान ?

पठान फिल्म के विवादो के बीच असम के सीएम हिमंत विश्वशर्मा चर्चा में आ गए हैं। असम के सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शाहरुख खान कौन हैं।

पठान फिल्म के विवादो के बीच असम के सीएम हिमंत विश्वशर्मा चर्चा में आ गए हैं। असम के सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शाहरुख खान कौन हैं। उन्होने यह जवाब तब दिया है जब पठान फिल्म के विवादों के बीच पत्रकारों द्वारा पठान फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए राज्य में हुए विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया।

पठान फिल्म अपने रिलीज से बस कुछ दिन दूर है और 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पठान को लेकर दर्शक दो धड़ों में बंटे हुए हैं। इसी बीच असम की राजधानी गुवाहटी में फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिल्म के पोस्टरों में आग लगा दी।

फिल्म के विरोध के बारे में जब पत्रकारों ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से सवाल किया तो उनका जवाब आया कि कौन हैं शाहरुख खान? मैं उसके बारे में नहीं जानता। पठान फिल्म के बारे में नहीं पता। हिमंत ने मीडिया प्रतिनिधियों को जवाब देते हुए कहा कि हम शांति और व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को असमिया लोगों की चिंता करनी चाहिए न कि हिंदी फिल्मों की। इस क्रम में जल्द ही आने वाली एक असमिया फिल्म देखने का सुझाव दिया गया है। जब मीडिया कर्मियो ने उन्हे बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, लोगों को अपने क्षेत्र की चिंता होनी चाहिए, न कि हिंदी सिनेमा की। असम की फिल्म Dr Bezbarua 2 जल्द रिलीज होने जा रही है। आप लोगों को इसे देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button