खौफ : यूपी का एक गांव ऐसा भी जहां घर छोड़ खेतों में सोते है लोग, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप…

उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के एक गांव में साँपो के खोफ़ से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग रात में घरों में सोने और खेतों में जाने से डर रहे है। खोफ का आलम ये ही कि हर घर मे सांप देखा जा रहा है जिससे छुटकारे के लिए आज गांव में हवन पूजन ,सीमाओं पर दूध की धार और कुल देवताओं की पूजा की गई।

Desk: उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के एक गांव में साँपो के खोफ़ से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग रात में घरों में सोने और खेतों में जाने से डर रहे है। खोफ का आलम ये ही कि हर घर मे सांप देखा जा रहा है जिससे छुटकारे के लिए आज गांव में हवन पूजन ,सीमाओं पर दूध की धार और कुल देवताओं की पूजा की गई।

पंडित ने बताया कि गांव पर विपदा है जिससे छुटकारे पाने के लिए ये तमाम उपाय किये जा रहे है। आज गांव में किसी के घर खाना नही बनेगा बल्कि हवन पूजन और तमाम किर्या कलापों के बाद संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। कुलदेवता पूजा और भूमिया पूजन में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया है।

उल्लेखनीय है कि बागपत के टोहडी गांव में बीते 10 दिनों में सांप महिला बच्चों सहित 5 लोगो को निशाना बना चुका है जिसमे अशोक नाम के युवक की मौत हो गयी है जिसके बाद ग्रामीण दहशत में जीने के मजबूर है। गांव में कई घरों में सांप दिखाई दे रहा है साँपो से आहत ग्रामीणों ने छुटकारा पाने के लिए आज गांव में उपाय किया। गांव में पंडितों ने यज्ञ हवन पूजन किया गया और साथ ही गांव के भूमिया देवताओं से पूजन कर गांव में सुख समृद्धि और विपदा टालने की प्रथना की गई।

Related Articles

Back to top button