अक्षर पटेल का जलवा कायम, ICC ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में बनाई जगह

दुबई : इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद ICC ODI ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए हैं। इस मैच में चार विकेट लेने के अलावा, अक्षर ने नाबाद 57 रन भी बनाए, जिससे वह लेटेस्ट ICC रैंकिंग लिस्ट में तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर आ गए हैं।

भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता। अक्षर की बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वह बैटिंग रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर चढ़कर 73वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि बॉलिंग रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर 42वें स्थान पर आ गए हैं।

शुभमन गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 80 रन की शानदार पारी खेली

बता दे कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 80 रन की शानदार पारी खेली। इससे उनकी रेटिंग में 12 पॉइंट्स का इजाफा हुआ है और अब वह ODI बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर मौजूद डेरिल मिशेल से सिर्फ 11 पॉइंट्स पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते हुए एक विकेट लिया, जिससे वह बॉलिंग रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बैटिंग रैंकिंग में 81 स्थान ऊपर चढ़कर 262वें स्थान पर पहुंचा दिया

वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे वे बैटिंग रैंकिंग में 24 स्थान (177वां स्थान) और ऑलराउंडर रैंकिंग में 16 स्थान (55वां स्थान) ऊपर आ गए। इंग्लैंड के बैट्समैन जो रूट 76 रन बनाकर बैटिंग रैंकिंग में संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए। इसी तरह, लियाम डॉसन की 68 रन की पारी ने उन्हें बैटिंग रैंकिंग में 81 स्थान ऊपर चढ़कर 262वें स्थान पर पहुंचा दिया है ।

Related Articles

Back to top button