बबिता फोगाट ने किया सरकार का धन्यवाद, कहा PM Modi ने दिया हमेशा की तरह खिलाडियों का साथ !

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर दूसरी बैठक के बाद शुक्रवार देर शाम भारतीय पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन...

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर दूसरी बैठक के बाद शुक्रवार देर शाम भारतीय पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। इसके बाद शनिवार को रेसलर बबिता फोगाट ने ट्वीट कर खिलाडियों की तरफ से सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा सरकार ने खिलाड़ियों की सभी बातें मानी हैं। PM Modi ने हमेशा ही खेल और खिलाडियों का साथ दिया हैं। आज भी PM Modi ने खिलाडियों का सहयोग किया हैं।

शुक्रवार को आधी रात तक चली बैठक में अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच लम्बी वार्ता हुई। मुलाकात के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने मीडिया से मिल घोषणा की कि अन्य पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ ठाकुर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन बंद कर रहे हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक निरीक्षण समिति, जिसके सदस्यों की घोषणा शनिवार सुबह की जाएगी, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच करेगी और चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट पेश करेगी।

ठाकुर ने आधी रात को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांच पूरी होने तक यह पैनल WFI पर भी नियंत्रण रखेगा और बृजभूषण शरण सिंह अलग हटकर जांच में सहयोग करेंगे।

WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न, स्पॉन्सरशिप फंड गबन और एथलीटों के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए पहलवान बुधवार से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button