बांदा सांसद आरके पटेल समेत 18 लोग दोषी करार, चित्रकूट की सीजेएम कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा

बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में बांदा से बीजेपी सांसद आरके पटेल को एक साल की सजा हुई है। मामले में बीजेपी सासंद आरके पटेल और पूर्व MLA वीर सिंह समेत 18 लोग दोषी पाए गए है। वहीं एक आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है।

चित्रकूट। बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में बांदा से बीजेपी सांसद आरके पटेल को एक साल की सजा हुई है। मामले में बीजेपी सासंद आरके पटेल और पूर्व MLA वीर सिंह समेत 18 लोग दोषी पाए गए है। वहीं एक आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है। बता दें, पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। 2009 में सपाइयों ने BSP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

BSP सरकार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में चित्रकूट की सीजेएम कोर्ट में आज सजा का एलान किया है। बांदा सांसद आरके पटेल और पूर्व MLA वीर सिंह समेत 15 लोगों को एक साल की सजा हुई है। वहीं 3 आरोपियों को कोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई हैं। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। जिसमें एक आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है।

बता दें, 2009 में सपाइयों ने BSP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामले में सभी 19 आरोपियों पर पुलिस पर पथराव और ट्रेन रोकने मामले में दोष सिद्ध हुए हैं। चित्रकूट में 2009 के दौरान विरोध प्रदर्शन के माले में यह सजा कोर्ट ने सुनाई है। इन पर प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने का आरोप था।

Related Articles

Back to top button
Live TV