BASTI : प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण, शादी की बात पर पीछे हटा युवक, केस दर्ज

मामले को फसता देख सेना में कार्यरत राजेश व उसके परिवार वालो ने समझौता किया था। अब दो माह बाद शादी करने पर समझौता हो गया। समझौते की

प्यार के नाम पर संबंध बनाना और शादी की बात आने पर पीछे हट जाना आज कल एक अजीब बीमारी सी बन गयी है. आये दिन ऐसी घटनाये आती हैं। ऐसी ही एक घटना बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से आयी है। जहाँ एक महिला ने एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के निवासी राजेश यादव जब बेरोजगार था तबसे वह मुझे पहले प्यार करता है, और उसने शादी के नाम पर शारिरिक सम्बन्ध बनाये हैं। अब जब शादी की बात आई तो धोखा दे रहा है।

युवती ने बताया कि राजेश यादव को सेना में नौकरी मिल जाने के बाद अब वह शादी से इनकार कर रहा है। जब पीड़िता को इसका पता चला तो वह इस बात की शिकायत पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से की। जिसके बाद मामले को फसता देख सेना में कार्यरत राजेश व उसके परिवार वालो ने समझौता किया था। अब दो माह बाद शादी करने पर समझौता हो गया। समझौते की एक कॉपी पुलिस अधिकारियों को भी दी गयी थी। दो माह बीत जाने के बाद राजेश शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अब राजेश द्वारा शादी के नाम पर दहेज में 5 लाख नगद और एक चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही है। जो रेप पीड़िता का परिवार देने में सक्षम नही है।

मामले में राजेश यादव द्वारा धोखा मिलता देख पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक और पत्रकारों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पत्रकारों से बताया कि राजेश 2015 से ही उसके साथ शादी के नाम पर शारीरक शोषण कर रहा था इस दौरान तीन बार गर्भधारण करने के दौरान गर्भपात भी राजेश द्वारा कराया गया है,

घटना के बावत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया गया कि अभी एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसका अवलोकन मेरे द्वारा किया गया है इसको थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button