
इंडिया A के लिए खेलते हुए स्टार बैट्समैन ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। बता दे कि श्रीलंका A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बैटिंग करते हुए वह 13 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। लंका के तेज गेंदबाज असंका मनोज को उछलती हुई गेंद लगी जो सीधे उनके हेलमेट पर लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अंकी इस चोट को लेकर कोई फ्रेश अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस चोट से उबरकर फिर से मैदान पर वापसी करेंगे।
टेस्ट में उनका बल्ला शांत दिख रहा
श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने खूब रन बनाए लेकिन अब टेस्ट में उनका बल्ला शांत दिख रहा है। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने दो इनिंग में 23 रन बनाए। पहली इनिंग में वह 22 रन बना सके, जबकि दूसरी इनिंग में वह सिर्फ एक रन बना सके। अगर आप फर्स्ट क्लास में उनके आंकड़े देखें, तो वे बहुत शानदार हैं। उन्होंने अब तक 46 मैच खेले हैं और 78 इनिंग में 3281 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 44.33 रहा है। उन्होंने 9 सेंचुरी और 17 फिफ्टी लगाई हैं।
दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला
वही श्रीलंका ए के खिलाफ इस सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। साई सुदर्शन ने लगातार दूसरी सेंचुरी बनाई। उन्होंने 267 गेंदों पर 168 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी पहली पारी में 91 रन का योगदान दिया है। खबर लिखे जाने तक तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 534 रन बना लिए हैं। टीम के लिए खास बात यह है कि जैन और आकिब नबी बैटिंग जोड़ी हैं।









