चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में जंतर मंतर में प्रदर्शन करेगी भीम आर्मी, सपा सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के ऊपर प्राण घातक हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्त्ता जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे। चंद्रशेखर की...

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के ऊपर प्राण घातक हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्त्ता जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे। चंद्रशेखर की सुरक्षा को भाजपा सरकार के ढीले रवैये के खिलाफ पार्टी द्वारा 21 जुलाई 2023 को जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन आयोजित किया हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार इस धरना प्रदर्शन में सपा की तरफ से भी कुछ नेतागण हिस्सा लेंगे। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले नेताओं में निम्नलिखित नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

  • डॉक्टर एस टी हसन ( सांसद )
  • जावेद अली खान ( सांसद )
  • कमाल अख्तर ( विधायक )
  • अतुल प्रधान ( विधायक )
  • सुधीर भाटी ( गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष )
  • आश्रय गुप्ता ( नॉएडा महानगर अध्यक्ष )

Related Articles

Back to top button