Sonu Sood पर बड़ा एक्शन: लुधियाना कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला…

तो उनके लिए कानूनी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कोर्ट के आदेश की अवहेलना उनकी छवि और करियर दोनों पर असर डाल सकती है।

बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood, जो अपनी समाजसेवा और मददगार नेचर के लिए जाने जाते हैं, इस बार कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि, लुधियाना की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है जिसमें उन्हें गवाह के रूप में पेश होना था, लेकिन बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद उन्होंने अदालत में हाजिरी नहीं दी।

क्या है पूरा मामला?

लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि शुक्ला ने उन्हें एक फर्जी ‘रिजिका’ सिक्के में निवेश करने के लिए गुमराह किया था। इस मामले में Sonu Sood को गवाही देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया।

कोर्ट ने क्यों जारी किया वारंट?

कोर्ट ने कई बार समन भेजकर Sonu Sood को पेश होने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इस आदेश की अनदेखी की। इस पर न्यायाधीश रमणप्रीत कौर ने गुरुवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। अब लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है कि वे इस वारंट को लागू करें।

अदालत के आदेश में क्या कहा गया?

कोर्ट के आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि Sonu Sood को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया। इसके चलते अब पुलिस को आदेश दिया गया है कि वे उन्हें गिरफ्तार कर 10 फरवरी, 2025 तक अदालत में पेश करें। पुलिस को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे वारंट लागू करने की पुष्टि करें या फिर स्पष्ट कारण बताएं कि इसे क्यों लागू नहीं किया गया।

Sonu Sood की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस पूरे मामले पर अभी तक Sonu Sood की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर वे जल्द ही इस मामले में कोई कदम नहीं उठाते हैं, तो उनके लिए कानूनी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कोर्ट के आदेश की अवहेलना उनकी छवि और करियर दोनों पर असर डाल सकती है।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं Sonu Sood?

अगर फिल्मों की बात करें, तो Sonu Sood इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसमें साइबर अपराधों को केंद्र में रखा गया है। फिल्म कोरोना काल के दौरान हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में सोनू ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। हालांकि, अब कानूनी विवाद में फंसने से उनके करियर पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button