BJP ने नियुक्त किए निकाय चुनाव के प्रभारी, 3 प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर भेजेंगे प्रस्ताव

यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। सभी 17 नगर निगमों के प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 4 मई को, दुसरा चरण 11 मई को होगा।

प्रभारी और संयोजक नाम का प्रस्ताव तैयार कर नामों का प्रस्ताव जिले की कोर कमेटी को भेजेंगे। 3 नाम फाइनल कर क्षेत्रीय टीम को भेजा जाएगा। जिसके बाद फाइनल प्रत्याशी का नाम प्रदेश की टीम तय करेगी। नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी प्रदेश टीम तय करेगी। नगर पालिका पार्षद को क्षेत्रीय टीम फाइनल करेगी।

यूपी में कुल 17 नगर निगम सीट , 199 नगर पालिका की सीट, 544 नगर पंचायत की सीटों पर चुनाव होना है। जिसके लिए तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया गया है। 760 नगरीय निकाय में 14,684 पदों पर चुनाव होगा। 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे। बाकी पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा। पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे। दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे। पहले चरण में 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। दूसरे चरण में 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी।

  • गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी बने असीम अरुण
  • मेरठ नगर निगम के प्रभारी बने मंत्री धर्मपाल सिंह
  • सहारनपुर की योगेंद्र उपाध्याय,मोहित बेनीवाल को जिम्मेदारी
  • जितिन प्रसाद मुरादाबाद नगर निगम चुनाव के प्रभारी
  • मथुरा-वृंदावन नगर निगम की संदीप सिंह को जिम्मेदारी
  • संदीप सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी को चुनाव की जिम्मेदारी
  • एके शर्मा,सुरेश तिवारी आगरा नगर निगम चुनाव प्रभारी
  • फिरोजाबाद नगर निगम के चुनाव प्रभारी बने अजीत सिंह पाल
  • अजीत सिंह पाल और गोपाल अंजान को चुनाव की जिम्मेदारी
  • BJP ने निकाय में चुनाव प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए
  • अलीगढ़ नगर निगम लक्ष्मी नारायण चौधरी, मानवेंद्र सिंह प्रभारी
  • बरेली नगर निगम, जयवीर सिंह और सलिल विश्नोई प्रभारी बने
  • कानपुर नगर निगम, मंत्री नंदी और धुन्नी सिंह चुनाव प्रभारी बने
  • झांसी नगर निगम, बेबीरानी मौर्य,डॉ सतीश द्विवेदी प्रभारी बने
  • लखनऊ नगर निगम, मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश खन्ना प्रभारी बने
  • अयोध्या नगर निगम, सूर्य प्रताप शाही, प्रांशुदत्त द्विवेदी प्रभारी
  • प्रयागराज नगर निगम स्वतंत्रदेव सिंह,महेश श्रीवास्तव प्रभारी
  • वाराणसी नगर निगम जयवीर सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह प्रभारी बने
  • गोरखपुर नगर निगम सुरेश खन्ना, बाबूराम निषाद प्रभारी
  • सभी नगर निगमों में BJP ने चुनाव संयोजक भी नियुक्त किए.

Related Articles

Back to top button