भाजपा ने 17 नगर निगमों में नियुक्त किए प्रभारी, निकाय चुनाव में इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी नें नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा ने 17 नगर निगमों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी नें नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा ने 17 नगर निगमों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को वाराणसी तो उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को आगरा की जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा ने 17 नगर निगमो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। लखनऊ नगर निगम के चुनाव की कमान मंत्री सुरेश खन्ना को सौपी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को जहां वाराणसी की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को आगरा की कमान सौंपी गई है। वन मंत्री अरुण सक्सेना को गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है। कानपुर नगर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तो गाज़ियाबाद में डॉ महेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

मेरठ में भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह और सहारनपुर में मंत्री असीम अरुण को प्रभारी बनाया गया है। मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम अग्रवाल और मथुरा-वृन्दावन में राम नरेश अग्निहोत्री को प्रभार मिला है। फिरोजाबाद की कमान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को तो अलीगढ की कमान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दी गई है। शाहजहापुर में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बरेली में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, झाँसी में मंत्री बेबी रानी मौर्या, अयोध्या नगर निगम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही तो प्रयागराज नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री जितिन प्रसाद को दी गई है।

Related Articles

Back to top button