लोकसभा चुनाव के रण में उतरी बीजेपी, 20 दिनों में ताबड़तोड़ 80 रैलियां

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी बीजेपी ने कमर कस ली है. प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर रैलियां करेगी.

लखनऊ; लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी बीजेपी ने कमर कस ली है. प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर रैलियां करेगी. यह सभी रैलिया 20 दिनों के अंदप होंगी. इस रैलियों को पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा व दिग्गज मंत्री संबोधिक करेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी के साथ अन्य प्रमुख मंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ भी रैलियों को संबोधित करेंगे. भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों से कार्यक्रम भेज कर समय मागा है. एक रैली में कम से कम 10000 लोगों की मौजूदगी होने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी तमाम कार्यकर्ता रैलियों से जुड़ेंगे. फिलहाल यह रैलियां किस तारीख से प्रारंभ होंगी यह अभी स्पष्ट नहीं है.

Related Articles

Back to top button