विपक्ष को घेरने को मूड में BJP, मॉनसून सत्र के पहले भाजपा विधानमंडल दल की बड़ी बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ,डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ,डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

BJP मॉनसून सत्र में विपक्ष को घेरने की योजना बना रही है। प्रदेश में 7 अगस्त से शुरू हो रहे विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 6 अगस्त की शाम को लोक भवन में आयोजित होगी।

इस बार के मॉनसून सत्र में ओमप्रकाश राजभर भी BJP के पाले में रहेंगे। बैठक में पार्टी के दोनों सदनों की रणनीति तय करने का काम करेगी। बैठक में विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति बनायी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ,डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ,डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। तो दूसरी तरफ विपक्ष इस बार BJP को महँगाई बेरोज़गारी और क़ानून व्यवस्था पर घेरने के मूड में है।

Related Articles

Back to top button