हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! दुष्यंत चौटाला ने लौटाई सरकारी गाड़ियां

JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी गाड़ियों को लौटा दिया है। सूत्रों ने खबर दी है कि JJP के कई विधायक BJP के संपर्क में है।

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि वहां गठबंधन में रही भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंगलवार यानी 12 मार्च को दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। जिसके पीछे लोकसभा सीट बंटवारे पर सहमति न बनना मुख्य कारण है।

बता दें JJP लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी मगर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने का मन बनाए हुए है।

इस बीच JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी गाड़ियों को लौटा दिया है। वहीं सूत्रों ने खबर दी है कि JJP के कई विधायक BJP के संपर्क में है। बता दें इस पूरे मामले पर आज बीजेपी की हरियाणा में अहम बैठक भी होने वाली है। यह बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में की जाएगी। विधायक दल की ये बैठक आज 11:30 बजे हरियाणा निवास में आयोजित होगी। जहां, पार्टी के सभी विधायक और मंत्री मौजूद होंगे। इसके अलावा, वो निर्दलीय विधायक जो भाजपा को समर्थन देते है, वो भी मीटिंग में शामिल होंगे। इस दौरान हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा प्रस्तुत कर सकता है। 

Related Articles

Back to top button