आपस में भिडे भाजपा नेता, जमकर हुई फायरिंग

सरकार की कानून व्यवस्था में उसके ही नेता पतीला लगा है। हरिद्वार में भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दया। पूरा मामला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है।

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि वह समय रहते निचे बैठ गया नही तो गोली उसको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अनुराग पैलेस में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहा सुनी हो गई थी। जिसको कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया था। अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुँचे तो विष्णु अरोड़ा 50 से 60 लड़को के साथ उसके घर पहुँचा और उसके घर मे तोड़फोड़ करते हुए उस पर फायरिंग कर दी।

Related Articles

Back to top button