पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह- अगर ऐसा हुआ तो मैं लगा लूंगा फांसी

आरोप में कहा गया है कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और कुछ कोच जो महासंघ के पसंदीदा हैं महिला कोचों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवानों के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। अपने खिलाफ धरने पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अगर ऐसा हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते हुए नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप में कहा गया है कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और कुछ कोच जो महासंघ के पसंदीदा हैं महिला कोचों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया है कि नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष हमारे निजी जीवन में भी हस्तक्षेप करते हैं और हमें परेशान करते हैं।

अपने उपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी से सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है, यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्या कोई सामने है जो कह सके कि उत्पीड़न किया हो, अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।

Related Articles

Back to top button