
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने विपक्ष के इंडिया नाम पर ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने ईस्ट इंंडिया कंपनी नाम रखकर भारत को लूटने की एवं इंडियन मुजाहिद्दीन ने INDIA नाम का प्रयोग कर भारत को तोड़ने की साजिश रची थी, आज ठीक उसी प्रकार दिशाहीन एवं अवसरवादी विपक्ष भी I.N.D.I.A नाम रखकर देश की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लेकिन देश एवं उत्तर प्रदेश की जनता इनके असली चाल, चरित्र एवं चेहरे को बखूबी जानती है इस लिए इनके झांसे में नहीं आने वाली है, क्योंकि नाम बदलने से इनकी नीति और नियत नहीं बदलने वाली है।
उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 एवं 2022 की भांति ही आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भी देश की देवतुल्य जनता इन्हें मुँहतोड़ जवाब देगी।









