BJP UP: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा तैयार करेगी रणनीति, ये हैं प्रमुख कार्यक्रम !

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। प्रदेश में इसी वर्ष के अंतिम महीने तक चुनाव की प्रक्रिया होनी हैं। भारतीय जनता चुनाव को लेकर ...

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। प्रदेश में इसी वर्ष के अंतिम महीने तक चुनाव की प्रक्रिया होनी हैं। भारतीय जनता चुनाव को लेकर खासा अलर्ट हैं। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद ये उनका पहला चुनाव होगा। इस चुनाव का फैसला कुछ हद तक 2024 चुनाव में पार्टी के रिजल्ट को भी प्रभावित करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी हो गयी हैं। 17 नगर निगमों, 200 पालिका परिषदों में जीत के लिए रणनीति बनी हैं। जिसके लिए 11 और 12 सितम्बर को जिला स्तर पर बैठक करेगी। जबकि 14 और 15 सितम्बर को मंडल स्तर पर बैठक होगी। बैठक में सभी नगरीय निकायों में चुनाव संयोजक नियुक्त किये जाएंगे।

भाजपा 8 सितम्बर को काशी क्षेत्र और 9 सितम्बर को गोरखपुर में बैठक करेगी। 7 सितम्बर को महामंत्री संगठन धर्मपाल नोएडा में बैठक करेंगे। साथ ही साथ वे आगरा और ब्रज क्षेत्र में भी बैठक करेंगे। 8 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष कानपुर में बैठक करेंगे। 9 सितम्बर को लखनऊ में अवध क्षेत्र के लिए बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV