
गुरुवार को लखनऊ के सपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने दीपावली पर्व के सारे उत्साह एवं उल्लास पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने नौकरी और रोजगार पर भी प्रदेश सरकार की घेरते हुए कहा कि नौजवानों का भविष्य भाजपा की नीतियों के कारण अनिश्चितता के भंवर में चला गया है। जब नौकरी नहीं है, रोजगार के अवसर नहीं हैं तो फिर त्योहार पर उमंग ही कहां है? उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश और पुरे देश में मंहगाई अपने चरम पर है। आम आदमी के दैनिक उपयोग की आवश्यकता वाली खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं।
#Lucknow
— भारत समाचार (@bstvlive) November 4, 2021
➡सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान:-
➡नौकरी नहीं, रोजगार नहीं,त्योहार की उमंग कहां- अखिलेश
➡आवश्यक खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे-अखिलेश
➡नोटबंदी, जीएसटी के चलते व्यापार बे-रौनक हैं – अखिलेश। pic.twitter.com/ThxBzoJHLZ
मंहगाई से लोग त्रस्त हैं। देशभर में नोटबंदी, जीएसटी और सरकार की दूसरी कुनीतियों के चलते व्यापारियों को तमाम दिक्कतें हुई हैं। त्योहारों के मौसम में लोगों को व्यापार में घाटे का सामना करन पड़ रहा है। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल रसातल में चली गयी है। जीएसटी और नोटबंदी के जरिये व्यापारियों के व्यापार को बे-रौनक बना दिया गया हैं। त्योहारों में आम लोगों के लिए सब कुछ फीका-फीका है।