इन एक्टिविटीज से करें अपने ब्रेन को बूस्ट, मेन्टल हेल्थ पर भी पड़ेगा ख़ास असर

हमारे जीवन में कई ऐसी एक्टिविटीज हैं, जो आपके ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इन एक्टिविटीज से आपका ब्रेन स्वस्थ रहता है...

डिजिटल डेस्क: एक स्वस्थ ब्रेन पूरे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होता है, क्यूंकि यह आपके पूरे बॉडी के सिस्टम को रेगुलेट करता है। कई बार आपको लगता है कि आपका दिमाग हर समय एक्टिव रहता है, मगर ऐसा बिलकुल नहीं है। आपकी ब्रेन एक्टिविटी पूरे दिन में आप कितना प्रोडक्टिव सोच रहे हैं, पूरी तरह से इसपर निर्भर करता है। हमारे जीवन में कई ऐसी एक्टिविटीज हैं, जो आपके ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इन एक्टिविटीज से आपका ब्रेन स्वस्थ रहता है और आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं, इन खास एक्टिविटीज के बारे में साथ ही यह भी जानेंगे कि ये किस तरह से काम करती हैं।

क्रॉसवर्ड, पजल और सुडोकू

एक रिसर्च के अनुसार क्रॉसवर्ड, पजल और सुडोकू जैसे गेम्स एक्टिविटीज आपके ब्रेन की प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ावा देते हैं। ये एक्टिविटीज आपकी ब्रेन के अलग-अलग एरिया को स्टिम्युलेट करते हैं, जो लॉजिक, क्रिटिकल थिंकिंग और कॉग्निटिव एलिजिटी के लिए जिम्मेदार होते हैं। स्टूडेंट से लेकर ऑफिस वर्कर्स सभी को इस एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करना चाहिए।

रीडिंग और राइटिंग

रीडिंग और राइटिंग ऐसी एक्टिविटीज हैं, जो आपके ब्रेन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। आपको ध्यान यह देना है कि आप इसे जितना हो सके उतना पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। रोज सुबह उठकर अपने जीवन की तीन ऐसी चीजों के बारे में लिखें, जो आपके लिए इंस्पिरेशन हों। या फिर आप उनके बारे में लिख सकती हैं, जिनसे आप बेहद प्यार करती हैं। इसके अलावा कई पॉजिटिव किताबें हैं, जो लाइफ लेसन देती हैं, उन्हे पढ़ने की आदत बनाएं। वहीं अपनी हॉबी से रिलेटेड किताबें पढ़ें और उनसे जुड़ी नई चीजों को लिखे। इससे आप चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही आपको अच्छा महसूस होगा।

फिजिकल एक्सरसाइज

नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे नए ब्रेन सेल्स का ग्रोथ होता है और कॉग्निटिव फंक्शन भी इंप्रूव होता है। योग, रनिंग यहां तक की वॉकिंग भी आपके ब्रेन पॉवर पर सकारात्मक असर डालती है।

नए स्किल्स सीखें

नई स्किल्स को सीखना और इनमें पार्टिसिपेट करना केवल इंटरेस्टिंग और फन नहीं है, बल्कि ये आपके ब्रेन पॉवर को भी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। नई स्किल्स से मेमोरी फंक्शन इंप्रूव होता है, और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मानसिक समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है। आप कोई नई लैंग्वेज सिख सकती हैं, साथ ही कोई भी अन्य स्किल्स जिसमें आपको इंट्रेस्ट हो उनमें पार्टिसिपेट करें।

म्यूजिक सुने और गाएं

ब्रेन साइंस में 2018 में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार म्यूजिक सुनने और इसमें इंगेज होने से ब्रेन के डिफरेंट पार्ट्स इससे कनेक्ट होते हैं। ऐसे में ब्रेन एक्टिव हो जाता है, साथ ही ब्रेन की कॉग्निटिव फंक्शन इंप्रूव होती है और आपका ओवरऑल मेंटल हेल्थ बरकरार रहता है। आप मयूजिम में किसी भी तरह से इंवॉल्व हो सकती हैं। अगर आपको किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्ले करना आता है, तो कुछ देर उसका अभ्यास जरूर करें। साथ ही नियमित रूप से अपने पसंदीदा गाने सुने और उन्हें गुनगुनाएं।

Related Articles

Back to top button