
लखनऊ; भाजपा के घोषित विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी पदमसेन चौधरी और मानवेन्द्र गुरुवार ने आज यानी 18 मई को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह 11 बजे पहुचेंगे. यहां से दोनों प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सुबह 11:30 बजे Bjp मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 18, 2023
➡️बीजेपी के MLC प्रत्याशियों ने किया नामांकन
➡️विधान सभा में बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकन
➡️पदमसेन चौधरी, मानवेन्द्र सिंह ने किया नामांकन
➡️बीजेपी MLC प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ मौजूद रहे
➡️डिप्टी सीएम केशव मौर्य,ब्रजेश… pic.twitter.com/dCRT05hx2Z
यहां भाजपा MLC उम्मीदवार पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में विधान सभा में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. पहले दोनों बीजेपी प्रयाशियों के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना थी. लकिन सपा ने भी अपने दो उम्मीदवारों चुनावी मैदान में उतार दिया है. जिसके चलते अब मतदान होगा.









