
दिल्ली; बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह की अब एक नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. पूर्व में उन पर लगे अवैध खनन के आरोपों की जांच के लिए NGT ने एक कमेटी का गठन किया है. NGT की यह संयुक्त टीम सांसद पर लगे अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 3, 2023
➡️बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच कमेटी बनी
➡️अवैध खनन के आरोपों की जांच के लिए NGT ने कमेटी बनाई
➡️NGT ने आरोपों की जांच के लिए संयुक्त टीम का किया गठन
➡️पर्यावरण मंत्रालय,CPCB,गंगा मिशन, UPPCB की संयुक्त
कमेटी
➡️NGT ने प्रदूषण अधिकारियों, डीएम गोंडा को… pic.twitter.com/9EAHCl89Wj
गठित टीम में पर्यावरण मंत्रालय, CPCB,गंगा मिशन, UPPCB के पदाधिकारी होंगे. टीम बृजभूषण सिंह पर लगे अवैध खनन, अवैध परिवहन से पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी. इसको लेकर NGT ने प्रदूषण अधिकारियों, डीएम गोंडा को जांच के आदेश दिए हैं. कमेटी को रिपोर्ट 7 नवंबर तक दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं.









