अधीर रंजन चौधरी की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर हमला बोला है। मायावती ने कहा- “भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं आ रहा है”।
1. भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2022
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अधीर रंजन चौधरी के उस बयान पर कड़ी टिप्पणी की जिसमें अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहा था। मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि “द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं है।
अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय है”। मायावती ने यह भी कहा कि “उनके बयान के विरोध में संसद की कार्यवाही बाधित हुई है, कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे और जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।