
डिजिटल डेस्क: संसद में गुरुवार यानी 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का यह 6ठां बजट था। इस मिनी बजट में आम आदमी के लिए मोदी सरकार के तरफ से कई बड़े ऐलान करने के साथ ही किसानों और गरीबों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है।
किसानों के लिए खोला पिटारा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि डेयरी किसानं की सहायता के लिए योजना बनेगी। तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए कार्यनीति बनेगी। तेज विकास के लिए आर्थिक नई नीतियां बन रही हैं। पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को हुआ है लाभ। पीएम मत्स्य योजना से 55 लाख नए रोजगार मिलेंगे।
गरीबों के घर पर सरकार का ध्यान
COVID के चुनौती के बावजूद मोदी सरकार ने गरीबों को घर मुहैया कराया। हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं। 2 करोड़ और घर अगले 5 साल में बनेंगे। छत के ऊपर सोलर एनर्जी के लिए 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लेगेंगे। इसकी घोषणा पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घोषणा की थी।
गौरतलब है कि सुबह 11 अपना बजट भाषण के शुरुवात करने से पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंची। जहाँ राष्ट्रपति ने दही खिलाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। जिसमें मोदी सरकार के तरफ से देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया। इस मौके पर सदन में सभी सांसद मौजूद थें। गौरतलब है कि कल यानी 31 जनवरी 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था और उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।









