Budget Session 2022 : वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज पेश करेंगी बजट, जाने बजट में क्या है खास ?

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2022-23 सत्र का आम बजट पेश करेंगी। बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट भाषण देंगी। कोरोना महामारी संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी और नौकरीपेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत की उम्मीद है। इनकम टैक्स की सीमा में छूट की भी उम्मीद जताई जा रही है।

सत्र 2022-23 का आम बजट ऐसे समय पर पेश किया जा रहा है, जब देश कोरोना महामारी के भयंकर संकट से गुजर रहा है। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्रीय बजट पेपरलेस पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। इस साल बजट सत्र कोरोना के चलते दो चरणों में होगा। पहला चरण 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच होगा। दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल के बीच होगा। कोरोना के चलते इस बार आम बजट डिजिटल रहेगा। मोदी सरकार का यह 10वां बजट होगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV