Budget Session 2022: पीएम मोदी बोले-चुनाव से सत्र और चर्चाएं प्रभावित न हो, विकास के लिए सभी दल खुले मन से चर्चा करें…

Budget Session 2022: आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम मोदी संसद परिसर में अपने संबोधन सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए खुले मन से चर्चा की उम्मीद जताई। उन्होने आज बजट सत्र की शुरुआत हो रही। विकास के लिए सभी दल चर्चा करें। भारत के लिए अभी वैश्विक अवसर का समय है।

बजट सत्र की शुरुआत करते हुए पीएम बोले, मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का स्वागत करता हूं। आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में विश्वास जगाता है। चुनाव से सत्र और चर्चाएं प्रभावित होती हैं। सभी दल खुले मन से चर्चा करें। विकास के लिए सभी दल चर्चा करें।

पीएम ने कहा, ये बजट सत्र एक प्रकार से पूरे वर्ष भर का खाका खींचता है, इसलिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस बजट सत्र को जितना ज्यादा फलदायी बनाएंगे, आने वाला पूरा वर्ष हमें नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भी बहुत बड़ा अवसर बनेगा।

लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश किया जाएगा। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित होगी। आज दोपहर 2.30 से राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होगी। जिसके बाद राज्यसभा में भी आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। आज आर्थिक सर्वे देश की आर्थिक विकास की स्पष्ट तस्वीर बताएगा। कोरोनाकाल में भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार किस तरह की रही है। आर्थिक सर्वे सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का लेखाजोखा होगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें देश की जीडीपी के 9 फीसदी से बढ़ने का अनुमान आ सकता है। देश का आर्थिक सर्वे डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स ने तैयार किया है।

आपको बता दें, मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2022-23 संसद में पेश करेगी। एक फरवरी को आने वाले बजट में आगामी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए देश के आय और व्यय का पूरा लेखाजोखा होगा। मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से संसद की कार्यवाही से पहले बजट 2022-23 को मंजूरी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button