
लखनऊ. हजरतगंज इलाके में बिल्डिंग गिरने के मामले में युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF और SDRF की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मलबे से 2 और महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गई दो महिलाओं में शाहजहां और आफरीन नाम की महिला को सुरक्षित निकाला गया है। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मलबे से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं फंसे अन्य लोगों का रेस्क्यू लगातार जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी, NDRF और SDRF की दर्जनों टीमें जुटी हुई हैं।
बिल्डिंग हादसे पर अपडेट देते हुए डीजीपी डीएस चौहान ने बताया रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 जगहों पर ड्रिल करके रेस्क्यू किया जा रहा है। मलबे में 3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे 3 लोग संपर्क में हैं। अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 से 7 घंटे और लग सकते हैं।
लखनऊ के इतिहास का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है। हादसे का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। ऑपरेशन में हर चुनौतियों का सामना किया जा रहा है। अंधेरे के बीच मलबे में दबी जिंदगियों को किरण की उम्मीद जगी है। मलबे में दबी जिंदगियों को बचाने के करीब टीम पहुंच चुकी है। पिछले 11 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF-SDRF कर्मयोद्धाओं की तरह जुटे हुए हैं। रेस्क्यू टीम में डटे कर्मयोद्धाओं को भारत सरकार और राज्य सरकार सम्मानित करेगी।