समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया गया बटर फेस्टिवल, मखमली घास में मक्खन व मट्ठे की खेली गई होली

उच्च हिमालयी क्षेत्र में समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी जिले में स्थित दयारा बुग्याल में प्रसिद्ध अंढूड़ी उत्सव बटर फेस्टिवल धूम धाम से मनाया गया। मेले का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया।

मेले का लुत्फ लेने विभिन्न स्थानों से दयारा पहुंचे पर्यटकों का उत्साह भी देखते ही बनता था। मेलार्थियों ने प्रकृति की पूजा के साथ इस खास उत्सव में भाग लेकर मखमली घास में मक्खन व मट्ठे की होली खेली और इन लम्हों को स्मृतियों में कैद कर सदा के लिए यादगार बना दिया।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 42 किलोमीटर की सड़क दूरी और भटवाड़ी ब्लाक के रैथल गांव से छह किलोमीटर की पैदल दूरी पर 28 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले दयारा बुग्याल में पीढिय़ों से भाद्रपद संक्रांति के दिन अंढूड़ी उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार उत्सव का  उद्घाटन के लिए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  को भी पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते नही आ पाए। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम क्षेत्र वासियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button