दिल्ली के चांदनी चौक में कैट ने निकाला तिरंगा मार्च, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया नेतृत्व

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा देश भर में मनाये जा रहे तिरंगा महोत्सव के बृहद कार्यक्रमों की श्रंखला में कैट ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक बाजार में तिरंगा मार्च निकाला जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कि

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा देश भर में मनाये जा रहे तिरंगा महोत्सव के बृहद कार्यक्रमों की श्रंखला में कैट ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक बाजार में तिरंगा मार्च निकाला जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने किया।

तिरंगा मार्च लालकिले से शुरू होकर चांदनी चौक के प्रमुख बाज़ार से निकलती हुई फतेहपुरी चौक पर समाप्त हुई। तिरंगा मार्च में दिल्ली के प्रमुख व्यापारी संगठन जिनमें ख़ास तौर पर पुरानी दिल्ली के थोक बाज़ारों के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मौके पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के इस अभियान ने पूरे विश्व को भारत की अखंडता और संप्रभुता का बड़ा संदेश दिया है और यह साबित कर दिया की पूरा देश अपने राष्ट्र ध्वज के सम्मान में एकजुट है।

Related Articles

Back to top button