
टीकाकरण अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद भारत सरकार ‘हर घर दस्तक’ मुहिम के तहत घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएगी। इस मुहिम के तहत स्वास्थ्यकर्मी लोगों के घर जाकर उन्हें टीका लगाएंगे। देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत अगले महीने से कि जायेंगी। इस दौरान ऐसे लोगों को वैक्सीन दी जायेंगी जिन्हें अब तक एक भी डोज नहीं लगी है। इसके साथ ही देश के उन 48 जिलों पर मुख्य तौर पर फोकस किया जाएगा। जहां 18 साल से अधिक उम्र के 50 फीसदी से कम आबादी को कोरोना का टीका लगा है।
साथ ही इस दौरान दूसरी खुराक से वंचित लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी जायेंगी। आपको बता दे कि देश में 11 करोड़ लोगों ने दो खुराकों के बीच निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस बात की घोषणा की।