
आज से चैत्र नवरात्री की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ पर भव्य मेले का आयोजन आज से शुरू हो गया है। जोकि 15 दिन तक चलेगा। 22 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक यहां पर भव्य मेले का आयोजन होता है। जहां पर उत्तर प्रदेश,पंजाब हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से श्रद्धालु आते हैं और माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
माना यह जाता है कि शिवालिक पहाड़ियों में स्थित माता शाकंभरी देवी मंदिर में जो भी भक्त आता है और अपने सच्चे दिल से जो मनोकामना मांगता है वह पूर्ण होती है। इसीलिए यहां पर पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सहारनपुर प्रशासन के द्वारा भी मेले को संपन्न कराने के लिए पूर्ण तैयारियां की गई है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण तरीके से नजर बनाए हुए हैं। ताकि नवरात्रों में लगने वाले माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मेले को सकुशल संपन्न कराया जा सके।