चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न,आरएलडी कार्यालय पर बंटी मिठाई,राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे बोले-पीएम मोदी का आभार

लखनऊ : राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में देश में ऐतिहासिक काम करने वालों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले 5 महापुरूषों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर,पीवी नरसिम्हा राव,कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल है.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किये जाने और देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह द्वारा भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने के उपरान्त प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की तथा चौधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर व अंगवस्त्र भेंट करके उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर परव्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारा लड्डू वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, रजनीकांत मिश्रा एवं रमावती तिवारी, कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव श्रम प्रकोष्ठ महेश पाल धनगर, प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, मनीष पाण्डेय, रामदीन भारती, मनोहर मौर्या, रिंकू, आदि लोग उपस्थित थे.

इस खुशी के मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों और विचारों को मानने वाले देश का प्रत्येक नागरिक चाहता था कि चौधरी साहब को भारत रत्न सम्मानित किया जाय परन्तु पूर्व की किसी भी सरकार ने उन्हें यह सम्मान देने की हिम्मत नहीं दिखाई और उन सरकारों ने देश के किसानों तथा खेत खलिहानों का सम्मान करना जरूरी नहीं समझा। आज स्व0 चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता है क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की दषकों पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है.

Related Articles

Back to top button